Monday, October 29, 2012

करुणा

धर्म का एक और रूप है करुणा. करुणा भाव से अनेकों सामाजिक समस्याओं का कुशल समाधान किया जा सकता है. विशेषतः महिलाओं के विरुद्ध जो कदाचार की घटनाएँ बढ़ रही हैं उन पर अंकुश लग सकता है. करुणा का भाव हमें किसी अन्य के प्रति हिंसा करने से हतोत्साहित करने की भूमिका का पूर्ण दक्षता से निर्वाह करता है.

Saturday, October 6, 2012

सत्य

धर्म को रेल के सिग्नल की तरह समझा जा सकता है। रेल का सिग्नल जिस प्रकार रेलों के कुशल सञ्चालन के लिए आवश्यक होता है,उसी प्रकार धर्म मानव जीवन के सम्यक निर्वाह तथा सार्थकता के लिए अनिवार्य है।
सत्य धर्म का  सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्वरुप है। इसे व्यापक अर्थ में समझाना होगा। सत्य का अर्थ हम सामान्यतः सत्य बोलना ही लगा लेते हैं। वस्तुतः अग्नि के संपर्क में आने पर जलना सत्य का पालन ही है।
इस सम्बन्ध में राष्ट्रिय संत श्री मोरारी बापू का एक दृष्टान्त यहाँ उद्धृत करना उचित होगा। एक व्यक्ति ने विचार किया कई प्रकार के पाक का रसास्वादन कर लिया, अब चन्द्र - पाक बनाते हैं। चन्द्र पाक बनाने के उद्धेश्य से पात्र में घी डाल कर अग्नि पर इस प्रकार रख दिया की पूर्णिमा के चन्द्र की छवि उसमें दिखाई देती रहे। सोचिये, कितना भी समय पकाते रहें तो भी क्या इस प्रकार चन्द्र पाक बन पायेगा? इसी प्रकार सत्य के आश्रय के बिना मानव जीवन की सार्थकता सिद्ध   नहीं हो सकती।

Thursday, October 4, 2012

स्फुट विचार

स्तरहीन निर्माण देश द्रोह के समान है।

अपशब्दों का  प्रयोग, कार्य विशेष के लिए अनुचित दबाव डालना, धमकी देना आदि भी एक प्रकार का आतंकवाद ही है।  यह तो हम सभी जानते ही हैं की सभी प्रकार के आतंकवाद सभ्य एवं सुसंस्कृत समाज के सबसे बड़े शत्रु हैं।